Breaking News
Home / न्यूज़ / यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, जन्मदिन पर प्रदेश-व्यापी अभियान

यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, जन्मदिन पर प्रदेश-व्यापी अभियान


यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, जन्मदिन पर प्रदेश-व्यापी अभियान।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज जारी एक आधिकारिक पत्र ने सियासी गलियारों में हलचल तेज़ कर दी है। इस पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं।

कांग्रेस ने 12 जनवरी 2026 को प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने का फैसला किया है। जिला-जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी इसे अपने “एजेंडा-100 दिन” अभियान से जोड़कर देख रही है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम सामान्य औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट संकेत है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सुपर प्रभारी की भूमिका एक बार फिर प्रियंका गांधी के पास हो सकती है।

About Amit Singh

Check Also

सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *