Breaking News
Home / न्यूज़ / UP के भदोही में हनुमान मंदिर के पुजारी की देर रात रात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी

UP के भदोही में हनुमान मंदिर के पुजारी की देर रात रात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी


UP के भदोही में हनुमान मंदिर के पुजारी की देर रात रात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह मंदिर गए लोगों ने खून से लथपथ पुजारी का शव देखा तो हड़कंप मच गया।
सुरियावां नगर में स्थित 52 बीघा तालाब पर प्राचीन हनुमान मंदिर है। करीब दो दशक पहले बिहार से सीताराम यहां आए थे। नगर के लोगों ने 10 साल पूर्व उन्हें मंदिर का पुजारी बना दिया। तभी से वह सुबह शाम मंदिर पर पूजा करते और वहीं रहते थे। इधर, सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो सीताराम पुजारी (65) का शव मंदिर में पड़ा मिला। बदमाशों ने धारदार हथियार से गले पर हमला किया था। मंदिर का घंटा और दानपात्र भी गायब था।

नशेड़ियों पर हत्या का शक…
आरोप है कि मंदिर के आसपास नशेड़ियों के साथ अराजक तत्वों का जमावड़ा शाम को लगता है । शक है कि इन्ही बदमाशों ने पुजारी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

About Amit Singh

Check Also

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *