*द मदर्स लैप वेलफेयर फाउंडेशन* द्वारा बस्ती के बच्चो के लिए *डांडिया कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। द
मदर्स लैप वेलफेयर फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य *शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सुरक्षा एवं संस्कार* है। हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष *डांडिया कार्यक्रम* करती आ रही है।यह एक ऐसा अनूठा कार्यक्रम है जो बस्ती में रहने वाले बच्चो और महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है एवं कार्यक्रम में बस्ती के बच्चे ही सेलिब्रिटी थे। सभी बच्चो ने खूब एन्जॉय किया।
अध्यक्ष – मानसी प्रीत जेस्सी की अध्यक्षता में बस्ती की महिलाओं को रोजगार देने के लिए और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक मुहिम संस्था द्वारा चलाई जा रही है। जिंसमे अभी तक संस्था से 1000 से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी है। सचिव – मोहित सिंह चौहान एवं मीडिया प्रभारी अमित सिंह चौहान ने बताया की संस्था के अन्तर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओ की जानकारी करवाई जाती है एवं उनका लाभ जरूरतमंदों तक संस्था द्वारा पहुचाया जाता है।
कार्य्रकम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राहुल गुप्ता एवं महंत अनुराग भिरघुवंशी – अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी ने संस्था द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की एवं बस्ती के बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओ के रोजगार के लिए चलाई जा रही मुहिम को आगे बढ़ाने में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया एवं संस्था को *डांडिया कार्यक्रम* करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन आर जे एवं एंकर प्रदीप शुक्ला जी ने किया।
संस्था से अभिषेक राय, अमित सिंह, सरिता सिंह, मनोज सिंह चौहान, राजश्री श्रीवास्तव एवं अनामिका गुप्ता की उपस्तिथि रही।
धन्यवाद, द मदर्स लैप वेलफेयर फॉउंडेशन मोहित सिंह चौहान(सचिव)
WT NEWS 24 Online News Portal