*द मदर्स लैप वेलफेयर फाउंडेशन* द्वारा आज *पर्यावरण दिवस* पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 1090 गोमती नगर , लखनऊ से रैली निकाली गई एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने की अपील की गई। साथ ही संस्था की *अध्यक्ष – मानसी प्रीत जेस्सी* ने पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए सभी को जागरूक किया। संस्था के *सचिव – मोहित सिंह चौहान* ने बताया कि संस्था समय-समय पर इस प्रकार जागरूकता अभियान करती रहेगी एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए संस्था की तरफ से उपस्थित सभी लोगो को पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम में संस्था के मीडिया प्रभारी-अमित सिंह, संस्था के संरक्षक-मनोज सिंह चौहान, रचित एरोन, विशाहरुख खान, रुचि खान, अनामिका गुप्ता, सरिता सिंह, आयुषी सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, मोहहमद सैफ, तौसीफ खान, योगेश विमल, अनमोल, शरद मेहरोत्रा, गरिमा रस्तोगी, आयशा जी, ममता जी आदि की विशेष उपस्थिति रही।
WT NEWS 24 Online News Portal