Breaking News
Home / न्यूज़ / थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत हत्या से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगणों को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत हत्या से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगणों को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार


*जनपद बाराबंकी*
*थाना- हैदरगढ़*
*दिनांक- 03.03.2025*

*थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत हत्या से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगणों को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार-*

जनपद बाराबंकी में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03.03.2025 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग में थे कि थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत कनवा नहर से जासेपुर रोड पर एक वैगनार कार आते हुए दिखायी दी, पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वैगनार कार को रोकने का प्रयास किया गया तो वैगनार कार तेजी से भगाने लगे जिससे कार पुलिया से टकरा गयी तथा बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त 1. राकेश कुमार पुत्र जवाहर लोध* निवासी बाबा का पुरवा मजरे अंसारी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। *अन्य अभियुक्तगण 2. पूर्णमासी 3. राहुल पुत्रगण जवाहर लोध* निवासीगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही से 01 अदद तमंचा .12 बोर व 01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस, एक अदद वैगनार कार यूपी 32 पीएम 3868, एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद आलाकत्ल बांका तथा एक अदद आलाकत्ल हथौड़ा बरामद किया गया। *आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण सगे भाई हैं । अभियुक्तगण द्वारा श्रीकान्त दीक्षित निवासी ग्राम कचेरुआ थाना हैदरगढ़ जपनद बाराबंकी से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 1,50,000/- रूपये उधार लिये गये थे जब श्रीकान्त दीक्षित द्वारा अभियुक्तगण से पैसा वापस मांगा जाता था तो बहाना बनाकर टाल देते थे। दिनांक 27.02.2025 को श्रीकान्त दीक्षित अपनी मोटरसाइकिल से अभियुक्त राकेश कुमार की हैदरगढ़ में स्थित बेल्डिंग की दुकान पर पैसा मांगने गये थे, अभियुक्तगण द्वारा श्रीकान्त दीक्षित को विश्वास में लेकर अपनी दुकान के अन्दर ले जाया गया जहां मौका पाकर बांका व हथौड़ा से वार करके श्रीकान्त दीक्षित की हत्या कर दी तथा दुकान बन्द करके चले गये थे, रात्रि हो जाने पर अभियुक्तगण द्वारा मृतक की मोटरसाइकिल बहुता गांव के पास एक कुँए में डाल दी गयी थी तथा मृतक के शव को वैगनार कार से ले जाकर जनपद रायबरेली के थाना बछरावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवपुरी में शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। मृतक के घर वापस न आने पर मृतक के पुत्र द्वारा दिनांक 27.02.2025 को थाना हैदरगढ़ में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। दिनांक 02.03.2025 को मृतक श्रीकान्त दीक्षित का शव जनपद रायबरेली के थाना बछरावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवपुरी में शारदा सहायक नहर में मिला था जिस सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ में मु0अ0सं0 68/2025 धारा 3(5)/103(1)/238(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।* थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नामपता घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1. राकेश कुमार पुत्र जवाहर लोध निवासी बाबा का पुरवा मजरे अंसारी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी (घायल)
2. पूर्णमासी पुत्र जवाहर लोध निवासी बाबा का पुरवा मजरे अंसारी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
3. राहुल पुत्र जवाहर लोध निवासी बाबा का पुरवा मजरे अंसारी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
1. एक अदद अवैध तमंचा .12 बोर
2. एक खोखा व जिन्दा कारतूस .12 बोर
3. एक अदद वैगनार कार यूपी 32 पीएम 3868
4. एक अदद मोटरसाइकिल
5. एक अदद आलाकत्ल बांका
6. एक अदद आलाकत्ल हथौड़ा

About Amit Singh

Check Also

सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *