Breaking News
Home / न्यूज़ / सड़क हादसे में कृपालु महाराज की बेटी की मौत

सड़क हादसे में कृपालु महाराज की बेटी की मौत


*सड़क हादसे में कृपालु महाराज की बेटी की मौत:*

2 बेटियों की हालत गंभीर, नोएडा में कैंटर और 2 कारों में भीषण टक्कर; मथुरा से जाते समय हादसा
~~~~~~~~~
नोएडा में रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर ने आगे चल रही दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। दो बेटियों डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी की हालत गंभीर है। हादसे में इनके अलावा 5 अन्य लोग घायल हुए हैं।
डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं। घायलों को पहले ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
जगद्गुरु कृपालु परिषत की ओर शोक संदेश जारी किया गया है। जिसमें लिखा- दुख के साथ घोषणा कर रहे हैं कि एक हादसे में हमारे जगद्गुरु कृपालु परिषत (भक्ति धाम) की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया है। इनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।

*यमुना एक्सप्रेस-वे पर दनकौर में हादसा हुआ*

तीनों मथुरा से रविवार तड़के निकली थी। सिंगापुर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। तभी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने आगे चल रही दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 महिलाएं और 2 ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में घायल डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया।

*टक्कर मारकर कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भागा*

कैंटर में एक कंपनी का कॉर्टन में सामान लदा था। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कार में सवार हंसा, कश्मीरा, जानूका, संजय, दीपक, श्यामा और कृष्णा घायल हैं। जेवर कोतवाल प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

About Amit Singh

Check Also

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *