Breaking News
Home / न्यूज़ / निगोहां कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी का मानवीय चेहरा, भटकती अर्धमानसिक महिला को परिजनों से मिलवाया

निगोहां कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी का मानवीय चेहरा, भटकती अर्धमानसिक महिला को परिजनों से मिलवाया


ब्रेकिंग न्यूज़…..

निगोहां कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी का मानवीय चेहरा, भटकती अर्धमानसिक महिला को परिजनों से मिलवाया…..

निगोहां कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कई दिनों से भटक रही अर्धमानसिक विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया……

देर रात निगोहां कस्बे में पोस्ट ऑफिस के पास महिला को भटकते देख कस्बा इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए उससे पूछताछ की, लेकिन महिला अपनी पहचान बताने में असमर्थ रही……

इसके बाद महिला के इशारों और स्थानीय जानकारी के आधार पर कस्बा इंचार्ज ने सक्रिय प्रयास करते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू की……

लगातार प्रयासों के बाद महिला के परिवारजनों को खोज निकाला गया, जिसके बाद उसे पति के सुपुर्द सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया……

परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार जताया।इस मानवीय कार्य की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है, और लोग कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी की संवेदनशील सोच और सेवा भावना की प्रशंसा कर रहे हैं……..

मानवता की मिसाल बनी निगोहां पुलिस, जनता में बढ़ा भरोसा…….

About Amit Singh

Check Also

सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *