Breaking News
Home / न्यूज़ / लापता अधिकारी की पहचान विवेक कुमार सोनी

लापता अधिकारी की पहचान विवेक कुमार सोनी


लखनऊ के चिनहट स्थित इंदिरा डैम पर पीडब्ल्यूडी के अपर अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता अधिकारी की पहचान विवेक कुमार सोनी के रूप में हुई है, जो सीतापुर में कार्यरत थे।

विवेक 25 मार्च को सुबह 9:45 बजे अपनी स्कूटी से घर से निकले थे। जब वह रात तक घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी सीमा ने रात 9:58 बजे आशियाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाश के दौरान उनकी स्कूटी (नंबर UP 32 JP 3760) चिनहट थाना क्षेत्र के इंदिरा डैम पर खड़ी मिली।

जांच में पता चला कि विवेक का मोबाइल फोन उनके घर पर ही है। फिलहाल SDRF की टीम डैम में तलाश अभियान चला रही है। पुलिस मामले की जांच के सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।
उनकी बॉडी दुलार मऊ थाना अंतर्गत गोसाईगंज में एसडीआरएफ टीम द्वारा निकाली गई है

About Amit Singh

Check Also

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *