लखनऊ: ईमानदारी की मिसाल बनी गोसाईगंज पुलिस
लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत मलौली गांव में गश्त के दौरान उप निरीक्षक शुभम सिंह को सड़क पर गिरी हुई चांदी की पायल मिली।
तत्पश्चात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से वाहन नंबर की पहचान की गई, जिसके आधार पर पायल की स्वामिनी को बुलाया गया।
जांच के बाद पायल को सकुशल महिला के सुपुर्द कर दिया गया। पायल प्राप्त करने वाली महिला सविता कुमारी पत्नी राम विमल, निवासी।
थाना कोठी थाना, जनपद बाराबंकी ने पायल मिलने पर गोसाईगंज पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है।
WT NEWS 24 Online News Portal