Breaking News
Home / न्यूज़ / गोमती तट स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता

गोमती तट स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता


लखनऊ ,प्रभु श्रीराम जी के मंदिर नव निर्माण के अंतर्गत आनंदोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित श्री रामार्चन महायज्ञ/ श्री राम कथा के दौरान शुक्रवार को गोमती तट स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के आयोजक प्रखर विचारक हिंदुत्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी आई महासंघ डॉ0 एस आर मिश्रा ने कहा कि भगवान राम भारत वर्ष की आत्मा में बसे है। कार्यक्रम के सह आयोजक शरद अग्निहोत्री ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद व नगर अध्यक्ष द्वारा धर्म ध्वज की स्थापना के साथ किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री ऊर्जा ए के शर्मा ने भी वेदी पूजन के साथ रामार्चन महायज्ञ के साथ बेद व्यास अमरेश्वरा नंद जी के श्री राम कथा सुना आनंदोत्सव मनाया।

शरद जी ने वार्ता के दौरान बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के नव निर्माण से भारत को नई दिशा मिलेगी। और भारत विश्व गुरु के रूप में दुनिया का मार्ग दर्शन करेगा।
उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण के आनदोत्सव में 21 राम कथा का आयोजन होना है। अभी इस कथा के बाद पांच जगहों पर राम कथा व रामार्चनमहायज्ञ का कार्यक्रय निर्धारित हो चुका है। शुक्रवार को राम कथा के दौरान सांसद विधान परिषद व पूर्व मुख्य मंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कथा सुनी।वेद व्यास अमरेश्वरा नंद जी ने बताया कि 28 तारीख की रात में लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण शनिवार दोपहर 12 बजे हवन पूजन के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 29 को पूर्ण आहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

About Amit Singh Chauhan

Check Also

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *