Breaking News
Home / न्यूज़ / एकतरफा कार्रवाई के आरोप में प्रभारी निरीक्षक कछौना निलंबित हरदोई

एकतरफा कार्रवाई के आरोप में प्रभारी निरीक्षक कछौना निलंबित हरदोई


पहले महिला अधिवक्ता और उसके पति को पिटवाया फिर उसे के खिलाफ FIR
एकतरफा कार्रवाई के आरोप में प्रभारी निरीक्षक कछौना निलंबित
हरदोई।
एकतरफा कार्रवाई और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने थाना कछौना के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि थाना कछौना क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता उसके पति, देवर एवं समर्थकों पर हुए हमले के मामले में प्रभारी निरीक्षक ने घटना की निष्पक्ष जांच किए बिना एक पक्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर दिया। वहीं सत्यता सामने आने के बावजूद महिला अधिवक्ता पक्ष की ओर से कोई अभियोग दर्ज नहीं किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को कर्तव्य व दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
एसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने कर्तव्यों में किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About Amit Singh

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ साउथ जोन

🔊 पोस्ट को सुनें ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ साउथ जोन गोसाईगंज थाना क्षेत्र में जान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *