ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
साउथ जोन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से चाकुओं से हमला कर युवक को मरा समझकर इंदिरा नहर में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
इस मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त Toyota Urban Cruiser Hyryder (UP32-QS-7757) को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में गोसाईगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
WT NEWS 24 Online News Portal