लखनऊ-बेदीराम का एक और मामला सामने आया है…
26 फरवरी 2006 को बेदी राम और उसके गैंग के 16 लोगों को UP STF ने लखनऊ और दूसरे जिलों से गिरफ्तार किया था।
2006 में रेलवे भर्ती बोर्ड की समूह घ की भर्ती का पूरा पेपर ही बेदी एंड गैंग ने लीक कर लिया था।
यूपी STF ने तब बकायदा प्रेस नोट जारी किया था और बताया था कि बेदीराम पेपर लीक का कितना बड़ा मास्टर माइंड है और गिरोह चला रहा है।
तब SK भगत STF के SSP थे अभी वो DG पर हैं। बेदी राम एंड गैंग को राजेश पांडेय की टीम ने दबोचा था।
बाद में राजेश पांडे पुलिस में IG पद से रिटायर हुए और आजकल यूपीडा में सुरक्षा सलाहकार हैं।
WT NEWS 24 Online News Portal