Breaking News
Home / न्यूज़ / बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व प्रधान को मारी पांच गोलियां

बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व प्रधान को मारी पांच गोलियां


*ब्रेकिंग सीतापुर…*

*बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व प्रधान को मारी पांच गोलियां

*

सीतापुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों द्वारा लगातार गोलीकांड की घटनाओं को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है।

न्यायालय के अधिवक्ता शमीम कौशर सिद्दीकी के मुंशी और पूर्व प्रधान गोपी यादव पर बदमाशों ने सोमवार को जानलेवा हमला कर दिया। घर जाते समय रास्ते में घात लगाकर बदमाशों ने उन पर पांच गोलियां दागीं। घटना थाना रामकोट क्षेत्र के बरगदिया गांव के पास हुई। गंभीर रूप से घायल गोपी यादव को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया है। उनका आरोप है कि मौजूदा प्रधान ने हमले को अंजाम दिलाया। इससे पहले भी गोपी यादव पर कई बार हमले हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री और डीजीपी तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

About Amit Singh

Check Also

सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें सफल तिरंगा यात्रा के बाद सूरज प्रधान ने किया पत्रकारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *