*बिग ब्रेकिंग न्यूज़*……
*चलती कार में युवक को पिस्टल के बल पर बनाया बंधक
,*
कपड़े उतरवाकर बेरहमी से की पिटाई तालकटोरा क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो……
राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक चलती कार के अंदर एक युवक को पिस्टल लगाकर बंधक बनाते, उसके कपड़े उतरवाते और किसी बात को लेकर बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं……
यह घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।मामले को लेकर इंस्पेक्टर तालकटोरा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है, लेकिन वीडियो में दिख रही वारदात से यह साफ प्रतीत होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं…….
पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि, घटना स्थल की पहचान और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और सरकार व पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाली मानी जा रही है।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है……..
WT NEWS 24 Online News Portal