सौतेले भाई को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान!
नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन
रतन टाटा के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी।
टाटा ट्रस्ट की शुक्रवार को हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।
इस नियुक्ति के साथ ही नोएल टाटा, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठवें चेयरमैन बन गए हैं।
नोएल टाटा, नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के बेटे हैं।
नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी थे।
टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
टाटा संस, डायवर्सिफाइड टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।
WT NEWS 24 Online News Portal