*जंगल में गाय को जिंदा निगल गया 16 फीट लंबा अजगर,सीन देखकर सिहर जाएंगे आप*
आगरा।बारिश के दिनों में सांप-अजगरों का निकलना आम बात है,लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि अजगर गाय को जिंदा निगल गया।उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है।चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव पारना के पास यमुना नदी के किनारे जंगल में एक अजगर गाय को जिंदा निगल गया।ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है,लेकिन सच है।
*गाय को जिंदा निगल गया अजगर*
गाय को निगलने वाले अजगर की लंबाई 16 फीट है।जंगल में अजगर की नजर जैसे ही अपने शिकार पर पड़ी वह तुरंत उस पर झपट पड़ा और देखते ही देखते अजगर ने गाय को निगलना शुरू कर दिया।जंगल में पहुंचे चरवाहे की नजर गाय को निगल रहे अजगर पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डंडे की मदद से आखिरकार गाय को अजगर के चंगुल से बाहर निकाल लिया,लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी,लेकिन वन विभाग को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वा
WT NEWS 24 Online News Portal