*राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास स्वस्थ, मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी*
अयोध्या – राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चार दिन पहले पेशाब की समस्या और खाने में दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान मथुरा में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें ग्वालियर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मेदांता अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी गई थी, और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। महंत नृत्य गोपाल दास सांय काल तक अयोध्या स्थित मणि रामदास छावनी पहुंचेंगे।
WT NEWS 24 Online News Portal