Breaking News
Home / न्यूज़ / कांग्रेस – सपा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

कांग्रेस – सपा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस


*Lko/- कांग्रेस – सपा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस…*

अविनाश पांडेय(प्रभारी,उत्तरप्रदेश)
अजय राय(प्रदेश अध्यक्ष,कांग्रेस)
राजेंद्र चौधरी(राष्ट्रीय सचिव सपा)
नरेश उत्तम पटेल(प्रदेश अध्यक्ष,समाजवादी पार्टी)

*अविनाश पांडेय(कांग्रेस)-*

उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस की उत्तरप्रदेश के 80 लोकसभा सीट पर समन्वय निर्णय हो गया है

उत्तरप्रदेश में आपसी समन्वय और चर्चा में निर्णय हुआ कि कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी,अन्य 63 सीटों पर INDIA के अन्य सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस गठबंधन को मान्यता मिली है

आगामी लोकसभा चुनाव में हम बेहतरीन चुनाव लड़ेंगे
••••••••••••••••••••••••••••••••

*राजेंद्र चौधरी(सपा)*

हम भले लखनऊ में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन इसकी चर्चा पूरे देश मे हो रही है, भाजपा उत्तरप्रदेश से ही केंद्र की सत्ता में आई, और इसी उत्तरप्रदेश से केंद्र से जाएगी भी…भारत को बचाने के लिए INDIA गठबंधन बना है…
•••••••••••••••••••••••••••••••

अविनाश पांडेय(कांग्रेस)- उत्तरप्रदेश में इस गठबंधन को अंजाम तक पहुँचाने में राहुल गांधी की यात्रा,और प्रियंका गांधी का समन्वय हुआ है..
••••••••••••••••••••••••••••••••••

नरेश उत्तम पटेल(सपा)-
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने उचित समय पर इस गठबंधन का स्वरूप रखा,इसका पूरा देश इंतज़ार कर रहा था..
लोकसभा चुनाव में अब कम समय बचा है,कांग्रेस और सपा के गठबंधन के माध्यम से भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी,किसानों की अर्थव्यवस्था, गरीबो को न्याय मुद्दों को लेकर साथ मे चुनाव लड़ा जाएगा….!!!

उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा में 17 सीट पर बाकी 63 पर सपा उम्मीदवार उतारेगी,मध्यप्रदेश की एक खजुराहो लोकसभा समाजवादी पार्टी लड़ेगी,बाकी सीट पर कांग्रेस का समर्थन करेगी….!!

*कांग्रेस के लिए सीट..*
रायबरेली/अमेठी/कानपुर/फतेहपुर सीकरी/बांसगांव/सहारनपुर/प्रयागराज/महराजगंज/वाराणसी/अमरोहा/झांसी/बुलन्दशहर/गाज़ियाबाद/मथुरा/सीतापुर/बाराबंकी/देवरिया लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी…

About Amit Singh

Check Also

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *